फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Who will be in the field against the border

हाथरस : सीमा के मुकाबले आखिर कौन होगा मैदान में

Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Who will be in the field against the border
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिले में फिर दिलचस्प मुकाबला होगा। एक तरफ जहां सीमा उपाध्याय को उतारने की तैयारी है तो वहीं दूसरी ओर रामवीर विरोधी खेमा भी लामबंद हो रहा है और किसी मजबूत दावेदार पर अपनी सहमति बना रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सीमा उपाध्याय के सामने मुकाबले में इस बार कोई नया चेहरा होगा।
जिला पंचायत के चुनाव से पहले कई लोग अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे लेकिन वह सदस्य ही नहीं बन पाए। इनमें विनोद उपाध्याय, रितु उपाध्याय, ओमवती यादव, सरोज उपाध्याय के नाम शामिल थे। सीमा उपाध्याय चुनाव जीती हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वह फिर से चुनाव मैदान में उतरेगी लेकिन उन्हें कौन चुनौती देगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

वैसे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का विरोधी खेमा इसे लेकर लामबंद होने लगा है। उनके विपक्षी ऐसा सदस्य सीमा उपाध्याय को चुनौती देने के लिए तैयार कर रहे हैं, जोकि हर फन में माहिर हो। इसकी वजह यह है कि रामवीर राजनीति के बेहद मंझे हुए खिलाड़ी हैं और जिला पंचायत की राजनीति पर बरसों उनका कब्जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा उपाध्याय को चुनाव लड़ाना है या नहीं, इसे लेकर अभी समर्थकों से विचार विमर्श किया जाएगा और उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। - रामवीर उपाध्याय, विधायक व पूर्व मंत्री सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed