{"_id":"6335e67c9ba9f31bf40f8368","slug":"hathras-while-working-in-the-field-the-young-man-was-bitten-by-a-snake-died-hathras-news-ali301542489","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेत में काम करते वक्त युवक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेत में काम करते वक्त युवक को सांप ने डसा, मौत
सार
जैसे काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, मतली,उल्टी, अकड़न या कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी, घाव से खून बहना, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना शामिल है।तुरंत करें यह कामसांप काटने पर तबीयत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें, बल्कि इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल ले जाएं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें। सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।किसी भी तरह की झाड़फूंक कराने में समय बर्बाद न करें।-डॉ आरपी सिंह, पूर्व सीएमओ।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। गांव में ही उसका बायगीर उपचार करने वाले लगे। हालत में कोई सुधार न होने पर उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
28 वर्षीय सौरभ पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला रद्दू सादाबाद बृहस्पतिवार की शाम को खेत में बाजरा की फसल काटने के लिए गया था। इस बीच एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसकी झाड़ फूंक कराते रहे और बायगीर से इलाज कराते रहे।
हालत में सुधार न होने पर परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव को गांव ले गए। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
सांप के काटने पर इन बातों का रखें ध्यान
जहरीले सांप के काटने पर दिखने वाले लक्षण:
जहरीले सांप के काटने से शरीर में कई तरह के लक्षण पैदा हो सकते हैं। जैसे काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, मतली,उल्टी, अकड़न या कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी, घाव से खून बहना, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना शामिल है।
तुरंत करें यह काम
सांप काटने पर तबीयत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें, बल्कि इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल ले जाएं। जिस जगह सांप ने काटा है, उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं। ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें। खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें। घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें। सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।
किसी भी तरह की झाड़फूंक कराने में समय बर्बाद न करें।
-डॉ आरपी सिंह, पूर्व सीएमओ