फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: When the condition of the recovered girl deteriorated, the relatives jammed

हाथरस : बरामद किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: When the condition of the recovered girl deteriorated, the relatives jammed
हाथरस : हंगामे के चलते बागला जिला अस्ताल में मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बरामद की गई एक किशोरी की मंगलवार की रात्रि में हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से इस किशोरी को अलीगढ़ एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान यह अफवाह फैल गई कि इस किशोरी की मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों ने बागला जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटा और पुलिस पर तीखे आरोप लगाए। इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर इन लोगों ने कुछ समय के लिए जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
नौ जुलाई को कोतवाली हाथरस गेट पर एक महिला ने सूचना दी कि उसे के गांव का एक युवक उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस अपह्त किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अपह्त किशोरी को 11 जुलाई को बरामद कर लिया। किशोरी को वन स्टाप सेंटर पर रखा गया था। बुधवार को इस किशोरी के कोर्ट में बयान होने थे। मंगलवार की रात को किशोरी की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। इसके बाद इस किशोरी को उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। वहां से उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गई। इधर, यह अफवाह फैल गई कि पुलिस की हिरासत में इस किशोरी की मौत हो गई है। इस पर किशोरी के परिजन बागला जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं इन लोगों ने अस्पताल के बाहर तालाब ओवरब्रिज के नीचे जाम भी लगा दिया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट और अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने किशोरी के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और बताया कि किशोरी को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल भेजा गया है। तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने बताया कि इस घटना के संबंध में अराजक तत्वों द्वारा अफवाह फैला दी गई कि लड़की की मृत्यु हो गई है, जो पूरी तरह से निराधार है। किशोरी का स्वास्थ्य सही है। उसका अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed