फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: When love happened on missed call, the girl reached the lover's house

हाथरस : मिस कॉल पर हुआ प्यार तो प्रेमी के घर पहुंची युवती

Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: When love happened on missed call, the girl reached the lover's house
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मिस कॉल पर एक युवती को मथुरा जिले के एक युवक से प्यार हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि युवती अपना घर छोड़ कर प्रेमी के पास पहुंच गई। परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। युवती के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
जिले के एक थाना क्षेत्र की युवती के पास मथुरा जनपद के एक युवक के मोबाइल फोन से मिस कॉल आई। जिसके बाद उनके बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। यह दौर काफी लंबे समय तब चला और फिर एक दूसरे ने मिलने की ठान ली।
विज्ञापन

पिछले दिनों युवती अपने परिवार के लोगों को कुछ बिना बताए ही घर से गायब हो गई। परिजनों को पास के ही गांव के एक युवक पर शक हुआ। जिसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो मामला और ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल की डिटेल सामने आते ही सारा माजरा साफ हो गया और पुलिस न युवती को उनके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed