{"_id":"63655aa78ad8962ebd5be143","slug":"hathras-when-alcoholics-created-a-ruckus-women-beat-them-with-slippers-hathras-news-ali3040276136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शराबियों ने मचाया उत्पात तो महिलाओं ने चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शराबियों ने मचाया उत्पात तो महिलाओं ने चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर उत्पात मचाया। यहां से गुजर रहे लोगों व महिलाओं के साथ अभद्रता करने पर महिलाओं ने उनकी चप्पलों से पिटाई की। बीच सड़क पर हुई मारपीट से हंगामा खड़ा हो गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के सामने कुछ युवक बीच सड़क पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इस बीच वहां से दो बाइकों पर गुजरने वाले लोगों ने उनका विरोध किया। उनके साथ महिलाएं भी थीं। शराबी उनके साथ भी अभद्रता करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए।
इस बात से गुस्साई महिलाओं ने शराबियों पर चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। रास्ता थोड़ी देर के लिए जाम हो गया। आते जाते लोग वहां पर रुक गए। इस बीच यहां पहुंचे कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। यहां पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्ष वहां से चले गए। संवाद