फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wheel of development stopped in 46 gram panchayats

हाथरस : 46 ग्राम पंचायतों में थमा विकास का पहिया

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Wheel of development stopped in 46 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 46 ग्राम पंचायतों में विकास पहिया लंबे समय से थम गया है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की तैनाती न होने के कारण इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। शासन स्तर से इन ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों का अन्य जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद से उच्चाधिकारियों के स्तर पर इन ग्राम पंचायतों में अभी तक पंचायत सचिवों की तैनाती नहीं की गई है। इन पंचायतों में सचिवों की तैनाती की फाइल उच्चाधिकारियों के कार्यालय में ही घूम रही है।
शासन की ओर से जिले में तैनात ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव, मानवेंद्र, मनीष शर्मा, विनोद उपाध्याय, नागेंद्र, बृजनंदन और मनोज का तबादला अन्य जिलों में किया गया है। इनके बाद इन 46 ग्राम पंचायतों में सचिव के पद रिक्त हो गए हैं। तबादलों को एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इन ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती नहीं की गई है। इस कारण जिले की इन 46 ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया है।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पंचायतराज विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती के संबंध में पत्रावली तो तैयार कर ली गई है, लेकिन उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के लिए यह फाइल अधिकारियों के कार्यालयों में घूम रही है। इस कारण सचिवों की तैनाती में विलंब हो रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की तैनाती कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed