फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wheat will be purchased from April 1 at 60 purchasing centers

हाथरस : 60 क्रय केंद्रो पर होगी एक अप्रैल से गेहूं खरीद

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wheat will be purchased from April 1 at 60 purchasing centers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद के लिए गेहूं क्रय केन्द्रों पर की गई तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा की। केंद्र प्रभारियों को केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने एवं अधिक से अधिक संख्या में किसानों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
जिले के 60 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं व गेहूं क्रय से संबंधित उपकरण, ई-पॉप मशीन, इलैक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर आदि के साथ-साथ क्रय केंद्रों पर रखे जाने वाले अभिलेख-स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान यदि आवश्यक प्रपत्र एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए पंजीकरण से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन क्रय केंद्रवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन कृषकों द्वारा गेहूं की बिक्री की गई थी। उनका तथा नए कृषकों से संपर्क कर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जांच के दौरान यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक तक की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र रविवार तथा राजपत्रित अवकाशों पर बंद रहेंगे। इसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 04, पीसीएफ के 55 तथा भारतीय खाद्य निगम का 01 क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed