फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: WhatsApp services stalled for two hours, consumers remain upset

हाथरस : व्हाट्सएप की सेवाएं दो घंटे रहीं ठप, उपभोक्ता रहे परेशान

Tue, 25 Oct 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: WhatsApp services stalled for two hours, consumers remain upset
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को करीब दो घंटे के लिए व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हो गईं, जिससे हजारों उपभोक्ता परेशान हो गए। लोगों ने इसे लेकर एक-दूसरे से फोन करने के साथ-साथ फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी ली। बाद में व्हाट्सएप की सेवाएं सुचारू हुई।
मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हो गईं। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद उपभोक्ता संदेश भेजने और देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं के जरूरी संदेश भी नहीं जा पा रहे थे। काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में संदेश भेजने की समस्या देखने को मिली। आखिर व्हाट्सएप क्यों नहीं चल रहा, इस बारे में लोग एक-दूसरे से पूछने लगे। वह शुरू में यह समझ रहे थे कि नेटवर्क में परेशानी आ रही है। बाद में उन्हें इसकी जानकारी हुई। उपभोक्ता स्टेट्स भी अपलोड नहीं कर पा रहे थे। करीब दो घंटे बाद जब व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हुईं तो उपभोक्ताओं को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed