फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Weeds mourned for the second day in the villages of the dead in a tragic accident

हाथरस: दर्दनाक हादसे में मृत लोगों के गांवों में दूसरे दिन भी छाया रहा मातम

Sun, 05 Jul 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Weeds mourned for the second day in the villages of the dead in a tragic accident
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर चंदपा क्षेत्रान्तर्गत गांव अनीगढ़ी के निकट शुक्रवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तीनों मृतकों के शवों का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों के गांवों में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। वहीं पु लिस ने ईको गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि आगरा रोड पर गांव अनीगढ़ी के निकट शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ था। हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तंदुला निवासी धीरज पुत्र रुपकिशोर की शादी 29 जून को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी डौली को उसके मायके में मारुति वैन से छोड़ने जा रहा था। वैन में कुछ अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। वैन को अनीगढ़ी के निकट एक ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद अनियंत्रित होकर वैन पलट गई थी। इसमें भीषण आग लग गई थी।
विज्ञापन

इस हादसे में धीरज का बहनोई अनिल निवासी नगला गिरधर दाऊजी मथुरा, वैन चालक लखन निवासी नगला तंदुला व रामू निवासी नगला कुंवरजी थाना हाथरस गेट की मौके पर ही मौत हो गई थी। धीरज, उसकी पत्नी सहित चार लोग घाय हो गए थे। इन तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना के दूसरे दिन भी कई गांवों में मातम पसरा रहा। वहीं मृतकों के शवों का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक चंदपा प्रदीप कुमार ने बताया कि ईको गाड़ी के चालक पवन सारस्वत पुत्र नरेंद्र सारस्वत निवासी पंचनगरी थाना सासनी गेट अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed