फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Weather Update Today

Hathras Weather: कोहरे से थमे वाहनों के पहिये, गलन ने कंपाया, ठिठुरते हुए बीत रहे दिन

Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

16 जनवरी की सुबह चारों तरफ कोहरे की चादर तनी रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। रोजाना सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Hathras Weather Update Today
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 16 जनवरी की सुबह कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई। गलन भरी ठंड से ठिठुरने बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 16.4 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन

अलाव तापते लोग
16 जनवरी की सुबह चारों तरफ कोहरे की चादर तनी रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। रोजाना सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।  न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में गलन बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी खरीदारों की संख्या कम रही। जानकारों के अनुसार 17 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। 18 जनवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। 19 जनवरी को धूप खिलखिलाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed