{"_id":"6a2c36415012bc364c0ee277","slug":"hathras-weather-alert-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13-14 जून को आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13-14 जून को आंधी-बारिश के आसार
Fri, 12 Jun 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:10 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जायद की परिपक्व फसलों की कटाई और मड़ाई फिलहाल रोक दी जाए तथा खरीफ मक्का की बुवाई भी मौसम स्थिर होने तक टाल दी जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अलर्ट
- फोटो : X / @Indiametdept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 13 और 14 जून को तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश (लगभग 30 मिमी तक) होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह राहत का दौर केवल शुरुआती दो दिनों तक सीमित रहेगा। इसके बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति सात से 24 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि आंधी के दौरान झोंकों की रफ्तार सामान्य से आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जायद की परिपक्व फसलों की कटाई और मड़ाई फिलहाल रोक दी जाए तथा खरीफ मक्का की बुवाई भी मौसम स्थिर होने तक टाल दी जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन