फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wear warm clothes to avoid cold wave

हाथरस : शीतलहर से बचाव के लिए पहनें गर्म कपड़े

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Wear warm clothes to avoid cold wave
हाथरस : शीतलहर में अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में न्यूनतम तापमान कम होने के कारण वातावरण में गलन बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में सर्द हवाओं के चलने और कोहरा होने के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए सलाह जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बचाना बहुत आवश्यक है।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल ने बताया कि ठंड, पाला और घने कोहरे से बचाव के लिए गर्म एवं मोटे व पूरे शरीर ढकने वाले कपडे़ अवश्य पहनें। जूता, मोजा, इनर एवं टोपी, मफलर का प्रयोग अवश्य करें। बच्चों को अच्छी तरह ऊनी कपड़ों से ढककर रखें एवं बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। पीने और स्नान करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें। स्वस्थ ताजा एवं गरम भोजन का उपयोग करें।
विज्ञापन

गर्म पेय पदार्थ जैसे सूप आदि का सेवन करें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर तहसील, नगर पालिका परिषद , नगर पंचायत द्वारा दैनिक रूप से जलाए जा रहे अलाव का सहारा लिया जा सकता है। कोहरे के दौरान वाहन धीरे चलाएं, कोहरा रोधी लाइट लगाएं। हेलमेट का उपयोग करें एवं नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से कहा है कि ठंड व पाला से बचाव के लिए कृषि कार्य दिन में ही पूर्ण करें। पशुओं को ठंड से बचाएं। निमोनिया, डायरिया, खुरपका व मुंहपका इत्यादि से बचाव के लिए टीकाकरणअवश्य कराएं। आपदा नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 05722-227043, 05722-227044, 05722-227045, 05722-227046, 05722-227047, 05722-227048, 05722-227049 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed