{"_id":"605cd9f08ebc3ec89a5c653e","slug":"hathras-we-are-banke-bihari-banke-bihari-belongs-to-us-hathras-news-ali2595763196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हम हैं बांके बिहारी के, बांके बिहारी हमारे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हम हैं बांके बिहारी के, बांके बिहारी हमारे हैं...
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस में अमर उजाला के बैनर तले अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में आयोजित भजन संध्या में ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो, एक बार वृंदावन आकर तो देखो, काली कमली वाला मेरा यार है, मेरा मन का मोहन तू दिलदार है, मेरा घुंघरू बोले हरे-हरे, जय यद प्रभु दीनदयाल हरे, हम हैं बांके बिहारी के, बांके बिहारी हमारे हैं, जैसे भजनों की गंगा बृहस्पतिवार की रात को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में बही। मौका था अमर उजाला के बैनर तले आयोजित भजन संध्या और फाग महोत्सव का। हाथरस के लोगों ने रंगभरनी एकादशी के दिन भक्ति के महासागर में डुबकी लगाई। बाबा चित्र-विचित्र बिहारीदास जी महाराज ने बांकेबिहारी जी व राधारानी की महिमा का अपने चिर परिचित अंदाज में बखान किया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगभरनी एकादशी पर हाथरस के लोगों के लिए भक्ति की यह शाम अमर उजाला के बैनर तले सजाई गई। इस कार्यक्रम को लेकर कई दिन से लोगों में खासा उत्साह था। शाम छह बजे से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए। शाम सात बजे रामोजी रिसोर्ट का पूरा परिसर भीड़ से खचाखच भर गया। मशहूर भजन गायक बाबा श्री चित्र-विचित्र बिहारीदास जी महाराज ने जब मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना, सुनाया तो भक्त राधारानी की भक्ति में खो गए। मेरा घुंघरू बोले हरे-हरे के अलावा उन्होंने अपने कई प्रसिद्ध भजन सुनाए। पूरे का पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, एसडीएस सदर अंजली गंगवार, डीएसओ सुरेंद्र यादव, डीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, सीडीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, डॉ. पीपी सिंह, रामकुमार नमकीन वाले, अमित श्रोतिय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश श्रोतिय, मनोज बूटिया, अविनाश सारस्वत, रिजुवेद गर्ग, अविनाश सारस्वत, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, सचिन अग्रवाल, अनिल सिसौदिया, मुकेश कोठारी, गौरव सेकसरिया, संदीप शर्मा सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। संचालन गोविंद उपाध्याय ने किया। सहयोगियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इनका रहा सहयोग
इस कार्यक्रम में आरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, प्रेमरघु आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, स्वास्तिक एस्ट्रोलॉजी, रामोजी रिसोर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट, आरपीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज, चाचा चौधरी, प्रेम मसाले, ऋतु फूड प्रोडक्ट, वैष्णवी मेटल एलॉयस, भारत विकास परिषद, स्टैंडर्ड ब्रांड रंग एवं गुलाल, महाराज हीरो ऑटो वर्ल्ड, गिन्नी धीर इंटरप्राइजेज हाथरस, केएम हींग एंड मसाले, अपना हाथरस आदि का सहयोग रहा।