फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waterlogging on the main road in Nagla Kunvarji, piles of filth

हाथरस : नगला कुंवरजी में मुख्य मार्ग पर जलभराव, लगे गंदगी के ढे

Sun, 04 Dec 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waterlogging on the main road in Nagla Kunvarji, piles of filth
हाथरस : नगला कुंवरजी में रास्ते में भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगला कुंवरजी के लोगों के लिए मुख्य मार्ग पर जलभराव सिरदर्द बन गया है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग इसकी वजह से काफी परेशान हैं। उन्हें संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है।
नगर पालिका की सीमा का विस्तार हुआ तो शहर से सटी 11 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर गया। नगला कुंवरजी भी शहर में शामिल हो गया, लेकिन यहां के लोगों की समस्याएं और बढ़ गई। यहां शहर से जोड़ने वाले मार्ग पर पत्थर वाली मार्ग के निकट जलभराव हो रहा है। इस कारण लोगों को अन्य रास्तों से दूरी तय करनी पड़ रही है। साथ ही जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं है। लोगों को संक्रामक रोगों का डर सता रहा है। गांव की सड़कों की हालत भी जर्जर है। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बाशिंदों की व्यथा
नगला कुंवरजी जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई महीने से जलभराव हो रहा है। इस कारण अन्य रास्तों से गंतव्य की दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप कुमार
तीन साल पहले यह इलाका नगर पालिका की सीमा में शामिल हुआ था। जब सोचा था कि यहां का विकास होगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। सीवेज ड्रेनेज सिस्टम बदहाल हालत में है। जगह-जगह सड़क जर्जर हालत में है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है।
-मुकेश कुमार
पहले ग्राम प्रधान से कहकर समस्या के निदान की मांग की जाती थी। अब नगर पालिका में शामिल होने के बाद आज तक विकास की किसी ने सुध नहीं ली है। इस कारण सुविधाओं की कमी है। पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

-बनवारीलाल
नगर पालिका ने तीन साल में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। कई महीने से मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। साफ सफाई भी पर्याप्त नहीं है। इस कारण संक्रामक रोगों का डर सताता रहता है।
-इलियास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed