{"_id":"5f53bffd8ebc3e44637ce680","slug":"hathras-water-works-power-plant-to-be-rejuvenated-with-millions-of-rupees-hathras-news-ali243048124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लाखों रुपये से वाटरवर्क्स बिजलीघर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लाखों रुपये से वाटरवर्क्स बिजलीघर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
हाथरस: वाटर वर्क्स स्थित बिजलीघर का जर्जर भवन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के वाटर वर्क्स विद्युत सबस्टेशन और उपखंड कार्यालय का जल्द कायाकल्प होगा। सिविल वर्क्स शाखा द्वारा क्षतिग्रस्त छतों को दुरुस्त करने और अन्य काम किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के वाटर वर्क्स उपकेंद्र को निगम स्तर से आदर्श बिजलीघर का दर्जा दिया गया है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को पेयजल और बैठने के अलावा अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है। हाल ही में उपखंड कार्यालय का प्लास्टर झड़ने दुर्घटना होने से बच चुकी है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद बिजली महकमा हरकत में आया।
बिजली अफसरों ने इस बिजलीघर और कार्यालय को चमकाने की कोशिश शुरू कर दी है। वाटर वर्क्स सबस्टेशन में करीब दस लाख रुपये की लागत से काम होगा। इस धनराशि से सिविल वर्क्स शाखा द्वारा क्षतिग्रस्त छतों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग आदि का काम किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि वाटरवर्क्स बिजलीघर पर करीब दस लाख रुपये की लागत से काम होगा।