फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Water Balance Plan' approved in Nagar Panchayat Purdilnagar

हाथरस : नगर पंचायत पुरदिलनगर में ‘वाटर बैलेंस प्लान’ को मिली मंजूरी

Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Water Balance Plan' approved in Nagar Panchayat Purdilnagar
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। नगर निकायों में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जल निगम की ओर से शासन को सभी नगर निकायों का ‘वाटर बैलेंस प्लान’ भेजा गया है। इसमें पानी का कनेक्शन, ओवरहेड टैंक के निर्माण अन्य कार्यों की लागत को शामिल किया गया है। पहले चरण में शासन ने नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिए भेजी गई योजना को मंजूरी दे दी है। अब जल निगम ने योजना पर काम शुरू कराने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वे भी शुरू करा दिया है।
नगर निकायों में बढ़ती आबादी के साथ पेयजल की बेहतर आपूर्ति के लिए वाटर बैलेंस प्लान के तहत सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जल निगम की ओर नगर निकायों द्वारा वर्तमान में दी जा रही पानी की आपूर्ति और संसाधनों की रिपोर्ट लेने के बाद यह योजना तैयार की गई है। नगर निकायों से पानी की आपूर्ति के लिए आवश्यक संसाधनों और कनेक्शन के बारे में भी जानकारी ली गई है। इस आधार पर जल निगम ने अपनी अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल निगम की ओर से शासन को सभी निकायों का वाटर बैलेंस प्लान भेज दिया गया है। शासन स्तर से फिलहाल नगर पंचायत पुरदिलनगर की योजना पर मुहर लगा दी गई है। विभाग की ओर से नगर पंचायत पुरदिलनगर में इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

वाटर बैलेंस प्लान के अहम बिंदु
नगर निकाय अनुमानित लागत लाख में भंडारण क्षमता वितरण प्रणाली किमी में हाउस कनेक्शन संख्या पुरदिलनगर 2300 2200 किली 40 किमी 7100
सहपऊ 700 1000 किली 32 किमी 2104
सादाबाद 4243 4100 किली 590 किमी 12000
हाथरस 10691 13572 किली 200 किमी 22997
मेंडू 1709 1650 किली 25 किमी 4675
मुरसान 1414 1000 किली 26 किमी 4364
सासनी 1400 1400 किली 25 किमी 3263
हसायन 687 800 किली 25 किमी 1919
सिकंदराराऊ 4773 3135 किली 87 किमी 14729
वाटर बैलेंस प्लान के तहत सभी नगर निकायों में पेयजल की बेहतर आपूर्ति दिए जाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। फिलहाल शासन स्तर से नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिए वाटर बैलेंस योजना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed