फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Was there any cruel act done to spoil the food?

हाथरस : कहीं फिजां बिगाड़ने के लिए तो नहीं की गई क्रूर हरकत

Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Was there any cruel act done to spoil the food?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कहीं फिजां खराब करने के लिए तो दरकई की अस्थायी गोशाला में गोवंश के साथ क्रूर हरकत नहीं की गई। कहीं इसके पीछे कोई सुनियोजित साजित तो नहीं है। चार दिन पहले अलीगढ़ जिले में भी दो जगहों पर इसी तरह गोवंश के अवशेष मिले थे। मौके पर लोग ऐसी ही चर्चाएं करते नजर आए। लोगों को लग रहा था कि कहीं दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने के लिए बार-बार ऐसी हरकत तो नहीं की जा रहीं।
वर्ष 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं को लोग सियासी माहौल बदलने की साजिश से भी जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे संकेत मौके पर लोगों के बीच हो रही चर्चा से भी मिल रहे हैं, क्योंकि जिस प्रकार दरकई में पशु अवशेष मिले हैं, उसी प्रकार से जनपद के अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव बरोठ छजमल में गोवंश के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। एक दिन पहले अलीगढ़ के ही गोंडा क्षेत्र के गांव मजूपुर की गोशाला में भी एक मई को आठ गोवंश को काटकर फेंक दिया था। इस घटना को लेकर भी वहां के लोगों में तीखा आक्रोश देखने को मिला था। अब इस जिले में दरकई में भी पशु अवशेष मिलने की घटना के बाद लोगों की नाराजगी यही संकेत दे रही है कि इन घटनाओं केे पीछे कहीं न कहीं खुराफातियों की कोई साजिश जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed