{"_id":"69e548ae389f344226021f71","slug":"hathras-was-hotter-than-aligarh-with-heatwave-conditions-continuing-hathras-news-c-2-1-del1010-955805-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलीगढ़ से ज्यादा गर्म रहा हाथरस, लगातार लू जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलीगढ़ से ज्यादा गर्म रहा हाथरस, लगातार लू जैसे हालात
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस बार हाथरस अलीगढ़ से एक कदम आगे नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हाथरस का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो अलीगढ़ के बराबर या कई दिन उससे अधिक रहेगा।
रविवार को हाथरस में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अलीगढ़ में यह 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3-4 दिनों में यह अंतर और बढ़ने के संकेत हैं। हाथरस में न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, जो अलीगढ़ से ज्यादा है जिसका मतलब है कि रात में भी राहत कम है।
विभाग के मुताबिक, अलीगढ़ और हाथरस दोनों ही भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन हाथरस में दिन और रात दोनों का तापमान ज्यादा होने से हालात और मुश्किल हो सकते हैं। अगले कुछ दिन दोनों जिलों के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। लोग दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। पानी, छाछ, नींबू पानी का सेवन बढ़ाएं। बुजुर्ग, बच्चे और मरीज खास सतर्क रहें। सिर ढककर ही बाहर निकलें।