फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waiting for the order of the government for recruitment to the posts of assistant

हाथरस : सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए शासन के आदेश का इंतजार

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waiting for the order of the government for recruitment to the posts of assistant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत सहायिका के पदों के लिए भी आवेदन लिए गए थे। इन आवेदनों की वरीयता सूची (मेरिट) बनाने में विभाग को कुछ दिक्कतें आ रही थीं। इनके बारे में जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र लिखा गया था। अब यहां विभागीय अधिकारियों को सहायिका के पदों के लिए मेरिट बनाने के लिए शासन के निर्देशों का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 149, मिनी कार्यकर्ता के 126 व सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। इन रिक्त पदों के सापेक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3322, मिनी कार्यकर्ता के 1161 और सहायिका के 980 आवेदन विभाग को मिले थे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इन आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शासन के निर्देश के क्रम में सही आवेदनों की अलग से सूची तैयार कर ली गई है। वहीं विभाग की ओर से पदों के अनुसार मेरिट तैयार की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर मेरिट तो बनाई जा रही है, लेकिन सहायिका के पदों पर मेरिट बनाने में पोर्टल पर विभाग को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जिला प्रशासन की ओर से सहायिका के पदों की मेरिट बनाने में आ रहीं तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अब विभागीय अधिकारी इस बारे में शासन के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मेरिट की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सहायिका के पदों पर मेरिट बनने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed