फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waiting for the green signal of the district administration to run the buses from the overbridge

हाथरस : ओवरब्रिज से बसों को दौड़ाने के लिए जिला प्रशासन की हरी झंडी का इंतजार

Fri, 17 Sep 2021 07:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waiting for the green signal of the district administration to run the buses from the overbridge
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तालाब चौराहे का ओवरब्रिज बन गया है। अन्य वाहनों के साथ-साथ हाथरस डिपो की बसें भी इस पर फर्राटा भर रही हैं लेकिन अन्य डिपो की बसें अभी शहर के अंदर नहीं आ रही। इसकी वजह यह है कि अभी जिला प्रशासन ने रोडवेज को ओवरब्रिज से बसों के संचालन के आदेश नहीं दिए हैं। इसकी वजह से अभी सभी डिपो की रोडवेज बसें बाईपास से ही होकर जा रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते दो साल पूर्व जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। हाथरस डिपो द्वारा बसों को मधुगढी इगलास अड्डा होते हुए बाईपास से निकाला जा रहा था। अन्य डिपो की बसें बाईपास से दूरी तय कर रही है।
विज्ञापन

जब ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ तो जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज को एक पत्र भेजा गया था कि बसों का संचालन बाईपास से करें। अब ओवरब्रिज पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं लेकिन सभी डिपो की रोडवेज बसें अभी भी इस ओवरब्रिज पर नहीं जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि जब ब्रिज का निर्माण हो रहा था तब जिला प्रशासन की तरफ से बसों को बाईपास से संचालन के संबंध में पत्र आया था। अभी तक जिला प्रशासन की ओर से बसों को ओवरब्रिज से संचालित करने का पत्र नहीं आया है। इस कारण बसों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed