{"_id":"60ef27bd8ebc3eec6a726341","slug":"hathras-waiting-for-budget-for-development-works-in-adarsh-villages-hathras-news-ali2681194158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आदर्श ग्रामों में विकास कार्यों के लिए बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आदर्श ग्रामों में विकास कार्यों के लिए बजट का इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य तुषार दीप मकवाना ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि 20 ग्रामों में विकास कार्य की कार्ययोजना तैयार कर शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। अभी शासन स्तर से बजट प्राप्त नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत यहां जिले के 75 ग्रामों को चयनित किया गया है। इन गांवों में विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्य किए जाएंगे। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से 20 ग्रामों में विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। प्रत्येक ग्राम में करीब 20 लाख रुपये के बजट से विकास कार्य कराए जाएंगे।
हालांकि अभी तक जिले को शासन स्तर से बजट प्राप्त नहीं हो सका। इस क्रम में आदर्श ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य तुषार दीप मकवाना ने समीक्षा की। उन्होंने ग्रामों में होने वाले विकास कार्य की तैयार कार्य योजना का अवलोकन किया। वहीं सफाई कर्मियों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में नगर निकायों के ईओ से वार्ता की।