फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wage money did not reach the accounts of 826 MNREGA beneficiaries

हाथरस : 826 मनरेगा लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंचा मजदूरी का पैसा

Wed, 02 Mar 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Wage money did not reach the accounts of 826 MNREGA beneficiaries
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनरेेगा के तहत वर्ष 2013-14 से अब तक 826 मजूदरों के खातों में उनकी मजदूरी की धनराशि नहीं पहुंच सकी है। अब शासन ने इस मामले में गंभीरता बरतते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को खातों का ब्योरा सही कराते हुए मजदूरी की धनराशि पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक (पीडी) ने इस मामले में लारवाही बरतने वाले खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, मनरेगा के तहत रुके कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद शासन स्तर से रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू कराने पर जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में परियोजना निदेशक (पीडी) एके मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पीडी ने वर्ष 2013-14 से अब तक के मनरेगा के मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि जिले के 826 मनरेगा मजदूरों के खातों का ब्योरा गलत होने की वजह से उनके खातों में मजदूरी की धनराशि नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि तत्काल खातों का ब्योरा सही कराते हुए सभी मजदूरों के खातों में मजदूरी की धनराशि भिजवाई जाए। उन्होंने कहा है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले बीडीओ का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed