{"_id":"62129680d892c153d642469a","slug":"hathras-voting-percentage-increased-slightly-compared-to-last-time-hathras-news-ali2855878130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पिछली बार के मुकाबले थोड़ा ही बढ़ा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पिछली बार के मुकाबले थोड़ा ही बढ़ा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
हाथरस : अक्रूर इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मतदाता जागरुकता के तहत जिले में हुए तमाम प्रयासों के बावजूद प्रशासन को कोई सफलता नहीं मिली। पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत के आकंड़ों को ही इस बार प्रशासन छू सका है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से करीब दो माह से स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे थे, जिससे मतदान के प्रतिशत को करीब 70 फीसदी तक पहुंचाया जा सके, लेकिन प्रशासन को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। इस कारण स्वीप के तहत हुए जागरुकता कार्यक्रमों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में जिले में तीसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके तहत मतदाताओं को बूथों तक लाने के साथ मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए गए थे। स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए भी कई कार्यक्रम भी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए थे, लेकिन सब कागजी साबित हुए। इस बार जिले में 63.14 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 फीसदी मतदान हुआ था।
हालांकि इस बार हाथरस व सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में जरुर कुछ फीसदी मतदान बढ़ा है, लेकिन सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा निर्वाचन की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है। यहां मतदाताओं ने पिछले वर्ष की अपेक्षा मतदान में कम रुचि दिखाई है। वहीं वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो विधानसभा सिकंदराराऊ में इस बार मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
----वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत----
विधानसभा कुल मतदान प्रतिशत
हाथरस 62.91
सादाबाद 64.22
सिकंदाराराऊ 62.31
कुल 63.14
वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव प्रतिशत
विधानसभा कुल मतदान प्रतिशत
हाथरस 62.02
सादाबाद 65.61
सिकंदराराऊ 61.74
कुल 63.08
वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव प्रतिशत
विधानसभा कुल मतदान प्रतिशत
हाथरस 59.05
सादाबाद 60.54
सिकंदराराऊ 64.83
कुल 61.4