{"_id":"5f04bff78ebc3e43375916d7","slug":"hathras-volunteers-will-cooperate-in-the-battle-of-corona-hathras-news-ali2380727155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना की जंग में स्वयं सेवक देंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना की जंग में स्वयं सेवक देंगे सहयोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 की रोकथाम के लिए अब सरकार युवा स्वयंसेवकों सेे सहयोग लेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए कमेटी का गठन किया है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि 18 से 30 साल की उम्र के बीच का कोई भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करके कोविड-19 स्वयंसेवक बन सकता है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक पर्यवेक्षण कमेटी के अध्यक्ष डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार हैं। जिले में अब तक 147 स्वयं सेवक रजिस्टर्ड हुए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देश के अनुसार स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। इनका मुख्य योगदान कोरोना से बचाव व राहत कार्य में होगा। यह लोग प्रचार-प्रसार में भी मदद करेंगे। जिन जगहों पर होम क्वारंटीन परिवारों के घर पर आशा कार्यकर्ता की ओर से फ्लायर नहीं लगाया गया होगा, वहां फ्लायर लगवाना भी सुनिश्चित कराएंगे।
कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में सूचना उपलब्ध कराना भी इनके जिम्मे होगा। सीएमओ ने बताया कि स्वयंसेवक बनने के लिए स्रद्दद्वद्धह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ/द्गठ्ठ/1शद्यह्वठ्ठह्लद्गद्गह्म् रजिस्ट्रेशन नामक लिंक पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। इनकी स्वयं सेवा की अवधि प्रारंभ में तीन महीने की होगी, जिसे कोविड-19 के दृष्टिगत विस्तारित किया जा सकता है। सेवा अवधि पूरी होने के पश्चात एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। युवाओं के पास एंड्रायड फोन होना जरूरी है।