फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Visit the rural areas and give information about the schemes to the farmers

हाथरस : ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को दें योजनाओं की जानकारियां

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Visit the rural areas and give information about the schemes to the farmers
कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2022-23 की गव र्निंग बोर्ड की बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना ) के तहत वर्ष 2022-23 की गवर्निंग बोर्ड की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने योजना के तहत कृषकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण, भ्रमण कार्यक्रम,? किसान गोष्ठी आयोजित करने एवं संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कृषि विभाग में तैनात एटीएम, बीटीएम, किसान सहायक, किसान सहयोगी मित्र आदि की सक्रियता को बढ़ाकर जनपद के किसानों को कृषि के नये आयामों के प्रति जागरूक कर जनपद की नर्सरियों का विजिट कराया जाए। यदि कोई एफपीओ अच्छा कार्य कर रहा है तो अन्य किसानों को भी उन एफपीओ का विजिट कराकर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सभी एटीएम, बीटीएम, किसान सहायकों की बैठकें निरंतर की जाए। ब्लॉक स्तर पर एडीओ कृषि द्वारा खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में मॉनिटरिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को जोड़कर कृषि विभाग की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। एफपीओ के साथ कैसे कार्य करना है इसके लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीकी के माध्यम से खेती करने के लिए जागरूक करें। जैविक खेती पर जोर देते हुए किसानों की आय दुगनी करने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएं। बैठक के दौरान मौजूद किसानों ने कृषि के संबंध में अपने-अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उपनिदेशक कृषि हंसराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed