{"_id":"60a3fb558ebc3e8dc5070592","slug":"hathras-villagers-nabbed-two-robbers-with-stolen-bike-sikandhra-rahu-news-ali2634008128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चोरी की बाइक सहित दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चोरी की बाइक सहित दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सोमवार की शाम बाइक सवारों दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अलीगढ़ सिविल लाइंस इलाके से बाइक चोरी की थी और यहां लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। इनके कब्जे से लूटे गए एक हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि हाथरस के नगला कुवर्जी झोंपड़ी निवासी विष्णु कुमार पुत्र पुत्र राजेश कुमार सोमवार को अपनी बहन की शादी का कार्ड देने कोतवाली के गांव गोपालपुर में अपनी ससुराल गया था। कार्ड देकर वह बाइक से वापस लौट रहा था। कासगंज रोड के गांव हबीपुर के पास शाम पांच बजे उसकी बाइक को दो बाइक पर सवार लोगों ने रुकवा ली और धमकी देकर जेब में पड़े हजार रुपये लूट लिए। विष्णु के शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और लुटेरों को दबोच लिया।
नाम पूछने पर एक लुटेरे ने अपना अशोक यादव पुत्र जयवीर यादव निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे व दूसरे ने शीलू उर्फ सुरेंद्र यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव लालगढ़ी बताया। कोतवाल ने बताया कि बाइक अलीगढ़ सिविल लाइंस थाना इलाका से चोरी की गई थी। इसकी रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया।