फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers demonstrated for the construction of a dilapidated culvert

हाथरस : जर्जर पुलिया के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jan 2022 08:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers demonstrated for the construction of a dilapidated culvert
नगला मोती में जर्जर हो चुकी पुलिया को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सासनी मार्ग स्थित गांव नगला मोती बरवाना में सिंचाई विभाग की पुलिया जर्जर हो गई है। यह पुलिया आसपास के गांवों के बाशिंदों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया। गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सिकंदराराऊ के विधायक व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना का विरोध भी किया था।
गांव नगला मोती से गांव बरवाना, कुंडा, नकटपुरा, नगला अहीर, ओढ़पुरा, नगला इमलिया, जमालपुर और गंगापुर सहित कई गांवों के लोगों को करीब तीन से चार किमी घूमकर अपने गांवों तक आना-जाना पड़ता है। इन गांवों में होने वाले वैवाहिक समारोह के दौरान आने-जाने वालों को पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है, लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीणों को इस जर्जर पुलिया से ही होकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बरवाना से कुंडा के लिए जाने वाले मार्ग पर गंदगी युक्त जलभराव होने से आए-दिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है मगर आज तक किसी ने भी सड़क, पुलिया को सही नहीं कराया है और जलभराव को दूर कराने का प्रयास नहीं किया है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है तो कई राजनीतिक दलों के लोग वोट पाने के लिए जनता को गुमराह करने आ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जो भी वोट मांगने आएगा, उससे पुलिया के निर्माण की गारंटी जरूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed