फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers complain about ration dealer to DM

हाथरस : ग्रामीणों ने डीएम से की राशन डीलर की शिकायत

Tue, 12 Oct 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers complain about ration dealer to DM
ग्राम खिटौली कटेलिया में राशन डीलर की जांच करती पूर्ति निरीक्षण सुमन सारस्वत एवं अन्य। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र की गांव पंचायत खिटौली कटैलिया के राशन डीलर पर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है और किसी सक्षम अधिकारी से डीलर के कार्यों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनमानी का विरोध करने पर डीलर उन्हें धमकी भी देता है।
शिकायत में ग्रामीणों ने कहा है कि राशन डीलर मनमाने ढंग से दुकान चलाता है। सामान में घटतौली करता है और गरीब कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से आधा सामान देता है। गरीब कार्डधारकों को मुफ्त वितरण के लिए भेजा गया राशन भी बिना पैसों के नहीं दिया गया। धमकी दी गई कि मुफ्त में राशन नहीं मिलेगा। ज्यादा बोलेेंगे तो राशन कार्ड निरस्त करा दिया जाएगा। यही नहीं डीलर उपभोक्ताओं के पीछे लाठी लेकर भागता है। निर्धारित रेट से अधिक दामों पर राशन सामग्री देता है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में सुरेश कुमार, कन्हैयालाल, सोनपाल, रिषीपाल सिंह, सतीशचंद्र, भवानी सिंह, शिशुपाल सिंह, मुकेश कुमार, रघुवीर सिंह, चरन सिंह आदि हैं। पूर्ति निरीक्षक सुमन सारस्वत का कहना है कि ग्रामीणों ने डीएम के यहां शिकायत की थी। इसकी जांच करने वह और लिपिक संतोष कुमार गांव गए थे। जो तथ्य सामने आए हैं, उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed