फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: village-to-village meetings for mahapanchayat in protest against agricultural laws

हाथरस : कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत के लिए गांव-गांव हो रहीं बैठकें

Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: village-to-village meetings for mahapanchayat in protest against agricultural laws
हाथरस : गांव धानौटी में 15 फरवरी को सादाबाद में होने वाली महापंचायत के बारे में किसानो को जानकारी द? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नये कृषि कानूनों को लेकर रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी 15 फरवरी को सादाबाद के छाबी मियां के बाग में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांव-गांव बैठक कर महापंचायत की जानकारी किसानों को दी। अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
गांव धानौटी और ऊंचा गांव में हुई बैठक में रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने किसानों को बताया कि भाजपा सरकार द्वारा जो कृषि कानून बनाए गए हैं। वह किसान विरोधी हैं। इन कानूनों से किसान का कोई भला नहीं होने वाला। यह कानून सिर्फ पूंजीपतियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने किसानों से 15 फरवरी को सादाबाद में रालोद की किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी ने कहा कि किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान आएंगे और कृषि कानूनों का विरोध दर्ज करेंगे। रालोद युवा नेता गुड्डू चौधरी ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाए जाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। किसानों में महापंचायत को लेकर उत्साह है। रालोद नेताओं ने गांव ऊंचा गांव, करसौरा, रसमई, अतिया, बल्टीकरी, रसमई सहित अन्य कई गांवों में किसानों के साथ बैठक की। इस मौके पर शिव कुमार, रमेशचंद्र, ओमवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपू चौधरी, रनवीर सिंह फौजी, हरपाल सिंह, रम्मे ठाकुर, बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed