फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Village and surrounding water level will improve with lakes: Prajapati

हाथरस : सरोवरों से सुधरेगा गांव व आसपास का जलस्तर : प्रजापति

Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Village and surrounding water level will improve with lakes: Prajapati
हाथरस : गांव बहरदोई में अमृत सरोवर का फीता काटकर शुभारंभ करते कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्र? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

प्रदेश के कारागार और होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने सोमवार को पैतृक गांव बहरदोई में अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। मंत्री ने इस मौके पर ग्राम सचिवालय का भी शिलान्यास किया। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने गांव के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
मंत्री ने प्रदेश सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान और युवाओं के हित में बेहतर काम कर रही है। अमृत सरोवर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और वाटर रिचार्जिंग के लिए वरदान साबित होंगे। गांव में सुविधाओं का विकास होगा। गांव व आसपास का जलस्तर इन सरोवरों से बेहतर रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की पहल पर इस योजना को मूर्तरूप देने में सरकारी मशीनरी जुट गई है। पूर्व की सरकारों की अनदेखी के चलते शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में सरोवरों का अस्तित्व सिमटता चला गया। कुछ या तो पाट दिए गए या फिर उनका दायरा लगातार सिमटता गया। ऐसी स्थिति में भूजल प्रबंधन की समस्या और गंभीर होती गई। अब इसका निदान करने के लिए ठोस कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री से शिकायत की थी। राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीपीआरओ सुबोध जोशी, डीडीओ उदय प्रताप सिंह, एसडीएम शिव सिंह, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed