{"_id":"63753178f94555468308dac1","slug":"hathras-vikas-won-gold-in-national-junior-athletics-sadabad-news-ali304902217","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नेशनल जूयिर एथलेटिक्स में विकास ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नेशनल जूयिर एथलेटिक्स में विकास ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
हाथरस : नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ विकास। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
हाल ही में गुवाहाटी के असोम में 37 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के कृष्णा नगर निवासी राकेश शर्मा के पुत्र विकास शर्मा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कस्बे में विकास का शानदार स्वागत किया गया।
विकास ने जैवलिन थ्रो में 71.21 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोच अजरुद्दीन उर्फ अज्जू ने विकास को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विकास ने बताया स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के साथ उसे खेलों में प्रतिभाग करने की प्रेरणा मिली थी। शिक्षक अक्सर खेलों के प्रति बच्चों को प्रेरित करते थे।
इस प्रेरणा का असर आज दिखाई दे रहा है। जैवलिन थ्रो में वह कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। गुवाहाटी में पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा को आदर्श मानने वाले विकास ने क्षेत्र के युवाओं को भी खेल में पूरी ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी है। संवाद