फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Video of Sarva Shiksha school bags being sold in the market goes viral

हाथरस : सर्वशिक्षा के स्कूल बैग बाजार में बिकने का वीडियो वायरल

Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of Sarva Shiksha school bags being sold in the market goes viral
हाथरस : इन बैगों के बिकने का वीडियो हुआ था वायरल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माया टाकीज के निकट रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में सर्वशिक्षा अभियान के तहत वितरित होने वाले स्कूली बैग बिकने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए और जांच-पड़ताल में जुट गए।
मामले की छानबीन कराई जा रही है कि आखिर यह बैग वाकई सरकारी हैं या नहीं और किसने इनको बेचने के लिए बाजार में दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन का कहना है कि स्कूल बैग का वीडियो देखा है। इसकी जानकारी की जाएगी कि आखिरकार यह बैग कहां से आए हैं।
विज्ञापन

हो सकता है आसपास के किसी जिले से किसी ने यह बैग यहां लाकर बेच दिए हों। पिछले दो साल से डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए योजनाओं का पैसा खातों में भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed