{"_id":"626d7e76a222037ea00fc85e","slug":"hathras-video-of-female-si-taking-money-goes-viral-suspended-hathras-news-ali2905088189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रुपये लेते महिला एसआई का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रुपये लेते महिला एसआई का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोशल मीडिया पर रुपये का लेनदेन करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक महिला पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महिला थाने की एसआई भारती सिंह एक महिला से रुपये ले रही है। सोशल मीडिया पर यह भी बताया जा रहा था कि एक मुकदमे की विवेचना में लाभ पहुंचाने के मकसद से भारती सिंह दूसरे पक्ष की महिला से रुपये ले रही है।
यह वीडियो वैसे पुराना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिला थाने की एसआई भारती सिंह को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। संवाद