फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Video of dirt pervading CHC goes viral

हाथरस : सीएचसी में व्याप्त गंदगी का वीडियो वायरल

Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of dirt pervading CHC goes viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के परिसर में फैली गंदगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को एक भाजपा नेता ने बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई प्रशासनिक अधिकारियों को इस लापरवाही का जिम्मेदार ठहरा कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इस समय कोविड एल-1 अस्पताल बनाया गया है। यहां पर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 30 बेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी तक यहां पर कोविड का कोई मरीज भर्ती नहीं है। इस समय इस अस्पताल में हाथरस बागला अस्पताल से भेजे गए ऑक्सीजन की कमी होने वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नेता कप्तान सिंह ठेनुआ ने अस्पताल में फैल रही तमाम तरह की गंदगी का वीडियो बनवा कर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि इस अस्पताल में शौचालय से लेकर अन्य परिसर में तमाम गंदगी भरी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अस्पताल से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed