{"_id":"5f19dba08ebc3e638777678d","slug":"hathras-vicious-person-caught-trying-to-supply-intoxicating-powder-nabbed-hathras-news-ali2394076173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नशीला पाउडर सप्लाई करने की फिराक में खड़े शातिर व्यक्ति को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नशीला पाउडर सप्लाई करने की फिराक में खड़े शातिर व्यक्ति को दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक शातिर को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। वह उस पाउडर को किसी को सप्लाई करने की फिराक में रेलवे ओवरब्रिज के ढलान के पास खड़ा था। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस शांति व्यवस्था का जायजा लेने दरियापुर गांव पहुंची। यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे गौरव शर्मा पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा निवासी दरियापुर खड़ा हुआ था। वह पुलिस कर्मियों को देखकर पीछे मुड़ा और फिर भागने लगा। जिस पर पुलिस कर्मियों ने थोड़ी ही दूर पर बनी आतिशबाजी की कोठरी के पीछे से उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अमर सिंह, अजय कुमार और राहुल यादव शामिल थे।