{"_id":"5e556c108ebc3ef3ea5fee08","slug":"hathras-vicious-men-sniffed-the-intoxicating-handkerchief-and-crossed-the-woman-s-jewelry-and-cash-sadabad-news-ali2276649162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शातिरों ने नशीला रूमाल सुंघाकर महिला के गहने और नकदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शातिरों ने नशीला रूमाल सुंघाकर महिला के गहने और नकदी किए पार
विज्ञापन
ठगों का शिकार ग्रामीण पीला बिस्किट दिखाते हुए।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर दो शातिरों ने एक महिला को सोने के नाम पर एक पीली धातु से बने बिस्किट का लालच देकर बातों में फंसा लिया और फिर उसे नशीला रूमाल सुंघाकर बेसुध कर दिया। शातिर महिला के नकदी और गहने ले गए। करीब दो घंटे बाद जब महिला को होश आया तो वह अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की।
गांव खोंदुआ निवासी चंद्रवती पत्नी भगवान सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई में आई हुईं थींद्घ वह जब बरामई से अपने गांव लौट रहीं थीं तो सादाबाद चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास उन्हें दो लोग मिले, इन लोगों ने उसे सोने की तरह दिखने वाला बिस्किट दिखाया और उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। एक व्यक्ति नेे उन्हें नशीला रूमाल सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गईं।
एक व्यक्ति ने उनसे उनका बैग ले लिया। बैग में दो हजार रुपये और कपड़े थे। यह दोनों शातिर आरोपी उनसे उनके सोने के पैंडल और सोने की दो अंगूठी भी लेे गए। करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया। चंद्रवती के पति भगवान सिंह ने घटना की शिकायत कोतवाली में पुलिस से की है। भगवान सिंह ने पुलिस को पीली धातु से बना एक बिस्किट भी दिखाया, जिसे शातिर मौके पर ही छोड़ गए।