{"_id":"5f9efbf48ebc3e5fac5ab7bd","slug":"hathras-vicious-man-fleeing-from-the-premises-of-the-diet-arrested-hathras-news-ali2477698115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डायट परिसर से चोरी कर भाग रहे शातिर व्यक्ति को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डायट परिसर से चोरी कर भाग रहे शातिर व्यक्ति को दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डायट परिसर से रविवार की सुबह चोरी करके भाग रहे शातिर व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया। उसको जिला अस्पताल के पीछे से सामान सहित पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसको मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जिला अस्पताल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की दीवार आपस में सटी हुई हैं। अस्पताल की दीवार फांदकर बदमाश डायट परिसर में चला गया और वहां से जरूरी दस्तावेजों को बोरों में भरना शुरू कर दिया। सुबह करीब पांच बजे खटपट की आवाज सुनकर चौकीदार दफ्तर की ओर गया। उसको देखकर चोर भागने लगे।
चौकीदार ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य लोग भी आ गए। एक चोर को भागते जिला अस्पताल की दीवार के पास से पकड़ लिया गया। उसके पास से बोरों में भरे दस्तावेज और जरूरी सामान को भी कब्जे में ले लिया गया। यहां आसपास के लोग भी आ गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इकबाल निवासी लाला का नगला बताया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को अपने साथ ले गई।