{"_id":"60b916ed8ebc3e751975c77b","slug":"hathras-vhp-bajrang-dal-demonstrated-with-slogans-in-the-matter-of-getting-the-remains-of-the-cow-dynasty-hathras-news-ali264623111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में विहिप, बजरंग दल ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में विहिप, बजरंग दल ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा के गांव दरकई में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद दूसरे दिन भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई संगठनों में आक्रोश देखा गया। इन संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पहले ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट गए। इन पदाधिकारियों का कहना है कि वहां डीएम उन्हें नहीं मिले। इस पर यह लोग तालाब चौराहे के निकट पुरानी कलेक्ट्रेट के निकट एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर कई थानों का पुलिस बल और अधिकारी भी वहां पहुंच गए। बाद में यह लोग वहां से वापस लौट गए।
उल्लेखनीय है कि गांव दरकई में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर बुधवार को खासा हंगामा हुआ था। विहिप, बजरंग दल, हिंदू महासभा ने इस पर रोष जताया था। कुछ संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह लोग बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां डीएम को ज्ञापन देने की बात कहने लगे। विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि काफी देर तक सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने डीएम का इंतजार किया, लेकिन डीएम वहां नहीं मिले। काफी देर बाद जब डीएम आए तो एक व्यक्ति को ही ज्ञापन के लिए आने की बात कही गई। इस पर संगठन के सभी लोग वहां से बिना ज्ञापन दिए चले आए।
वहां से लौटने के बाद सभी लोग पुरानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। गोवंश के अवशेष मिलने पर एक अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की। इधर, इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को भी मिल गई। पुलिस को यह खबर मिली कि प्रदर्शनकारी पुतला फूंकने के साथ जाम भी लगा सकते हैं। ऐसे में वहां कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसडीएम सदर भी पहुंच गई। हालांकि इस दौरान पुलिस के समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।