फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vehicle owners arriving at ARTO office for registration of BS4 vehicles

हाथरस: बीएस फोर वाहनों के पंजीयन के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंच रहे वाहन स्वामी

Tue, 18 Aug 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Vehicle owners arriving at ARTO office for registration of BS4 vehicles
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस फोर वाहनों के पंजीयन की हरी झंडी दे दी है। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में लोग वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक परिवहन मुख्यालय से इस संदर्भ में कोई आदेश नहीं आया है। इस कारण वाहनों के पंजीकरण को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। वाहन स्वामी कार्यालय से बैरंग लौटने के साथ दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए बीएस सिक्स वाहनों को हरी झंडी दी। बीएस फोर वाहनों के पंजीयन कराने की तिथि 31 मार्च तय की गई थी, लेकिन उससे पहले 24 मार्च को लॉकडाउन लग गया। इस कारण काफी वाहनों के पंजीकरण नहीं हो सके। कई डीलरों से बीएस फोर वाहनों का स्टॉक खत्म करने के लिए कहा गया। इसके बाद डीलरों ने न्यायालय की शरण ली। आदेश को ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक फिर बीएस फोर वाहनों के पंजीकरण किए गए।
विज्ञापन

अब फिर से 31 मार्च से पहले बीएस फोर वाहन खरीदने वालों को शीर्ष कोर्ट ने पंजीकरण की मंजूरी बीते दिनों दे दी है। इस आदेश के बाद वाहन स्वामी पंजीकरण कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय भी पहुंच रहे हैं। अभी तक एआरटीओ कार्यालय में मुख्यालय से पंजीकरण से संबधित कोई आदेश नहीं आया है। इस कारण वाहनो के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। वाहन स्वामी दिक्क्तों से जूझ रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना कि कार्यालय में वाहन स्वामी पंजीयन के लिए आ रहे हैं, लेकिन अभी तक परिवहन मुख्यालय से पंजीकरण से संबधित आदेश नहीं आया है। इस कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed