फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vehicle collides with three bike riders, one dead

हाथरस : वाहन ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 14 Jul 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vehicle collides with three bike riders, one dead
हाथरस : दुर्घटना में घायल बुजुर्ग एवं युवक। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के समीप बुधवार की सुबह परसौरा रजवाहे की पुलिया के पास एक मैक्स वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। सीएचसी पर ही घायलों के परिजन पहुंच गए थे। पुलिस ने हादसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी निवासी 80 वर्षीय बाबूलाल अपने 20 वर्षीय पौत्र मोहित एवं सासनी क्षेत्र के गांव बिघैपुर निवासी 70 वर्षीय अपने रिश्तेदार बिजेंद्र सिंह के साथ गांव से सादाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के आगे परसौरा रजवाहे की पुलिया के पास पहुंची तो उनके पीछे से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी, जिससे बिघैपुर निवासी बिजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल और मोहित बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को राहगीरों ने सीएचसी सादाबाद भेजा। साथ ही पुलिस एवं उनके परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया। सीएचसी पर डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां बुजुर्ग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed