फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vedic Math course will increase confidence in students

हाथरस : वैदिक मैथ कोर्स से विद्यार्थियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास

Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vedic Math course will increase confidence in students
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल में वैदिक मैथ कोर्स की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक के नेतृत्व में दून पब्लिक स्कूल में 15 दिवसीय वर्चुअल दून स्कूल का वैदिक मैथ कोर्स का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रेरणाप्रद वीडियो के साथ 15 दिवसीय वैदिक मैथ कोर्स के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इसमें बताया गया कि वैदिक मैथ फन के साथ कैलकुलेशन करने में छात्रों की मदद करता है, जिससे छात्रों में मैथ के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है।
समारोह में बताया गया कि वैदिक मैथ ब्रेन के ताले की उस चाबी के समान है, जो ब्रेन के ताले को खोलकर उसमें निहित ज्ञान रूपी धन को प्राप्त करने में मदद करता है। समारोह में वर्चुअली अतिथियों राकेश भाटिया (वैदिक मैथ विशेषज्ञ, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी, हरियाणा), प्रोफेसर नंदिता गोयल (आरवीसीसी गणित न्यूजर्सी, यूएसए) रचना भीमराज का (फाउंडर एवं सीईओ ऑफ फन टू लर्न), नीतू भटनागर (डायरेक्टर ऑफ स्मार्ट ब्रेन एकेडमी) और विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक का विद्यालय प्रबंधन कमेटी एवं टीम की ओर से गुलदस्ता देकर स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जीवन पर्यंत कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। विद्यालय हमेशा सिफारिश करता है कि छात्रों के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों (मंचों) को उपलब्ध कराया जाए, जिससे बच्चों का आईक्यू और ईक्यू स्तर चरम सीमा तक पहुंचे। वैदिक मैथ कोर्स उसी की ओर एक सुनहरा कदम है। समारोह में अतिथि विशेषज्ञों ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य उस सूरज की तरह हैं, जो अपनी रोशनी से सारे जहां को रोशन करता है, ठीक उसी प्रकार सर भी अपने छात्रों के लिए नए मंचों का अविष्कार कर उन्हें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की राह दिखाते हैं। वर्चुअली समारोह का अंत विद्यालय प्रबंधन कमेटी सदस्यों, अतिथियों, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्रों का आभार प्रकट कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed