फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vandana, Honey and Naina Singh won the wrestling competition

हाथरस : वंदना, हनी व नैना सिंह ने कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी

Thu, 13 Oct 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vandana, Honey and Naina Singh won the wrestling competition
हाथरस : हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में कुश्ती प्रतियोगिता का हाथ मिलवाते प्राचार्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बागला डिग्री कॉलेज में हुआ। इसमें महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न वर्गों में वंदना, हनी और नैना सिंह ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह और कॉलेज के प्राचार्य डॉ महावीर सिंह छोंकर द्वारा पहनवालों का हाथ मिलवाकर और शक्ति के प्रतीक भगवान बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। महिला वर्ग में केए कॉलेज कासगंज, बागला डिग्री कॉलेज कॉलेज हायरस, एसके कॉलेज एटा और शिवदान सिंह कॉलेज इगलास के प्रतिभाग शामिल हुए। पुरुष वर्ग में बागला कॉलेज, केए कासगंज, एसके कॉलेज एटा, जीवन सिंह कॉलेज एटा, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, एसबीजे कॉलेज बिसावर, लालाराम श्रीदेवी कॉलेज एटा, केजीएस कॉलेज सिकंदराराऊ, खुशीराम डिग्री कॉलेज खैर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना जोर दिखाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग-57 किलोग्राम भार वर्ग में शिवदान सिंह कॉलेज इगलास की वंदना ने प्रथम, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हनी और 56 किलोग्राम भार वर्ग में एसके कॉलेज एटा की नैना सिंह ने बाजी मारी। सीओ सदर ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। खेल में जीत-हार से ज्यादा ईमानदारी से खेल के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रजनीश कुमार, मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. प्रमोद दलाल, पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन, चयनकर्ता डॉ. स्वतेंद्र सिंह, निर्णायक राकेश चौधरी, रिजनेश, सचिव क्रीड़ा समिति डॉ. शाहनवाज, डॉ. देवप्रकाश, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. महेशचंद्र, डॉ. एके शर्मा, सचिन शर्मा, हरिओम चौधरी, राहुल शर्मा, अमरेश पुनियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed