{"_id":"60cb85898ebc3e58a326f3a6","slug":"hathras-vaccine-administered-to-protect-against-corona-in-bjp-s-camp-hathras-news-ali265783614","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा के शिविर में कोरोना से बचाव के लिए लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा के शिविर में कोरोना से बचाव के लिए लगवाया टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को रामनगर कॉलोनी में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में सबका साथ-सबका स्वास्थ्य व सबका विश्वास ही नीति का पालन करते हुए सेवा ही संगठन का कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रामनगर कॉलोनी में टीकाकरण शिविर लगाया गया है।
इस मौके पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। नागरिकों से अपील की गई कि वह मास्क जरूर पहनें और आपस में दो गज की दूरी का भी पालन करें। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा अपने पूरे परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं। इस मौके पर नरेंद्र ग्रोवर, अमित गुलाठी, अरुण कुमार, हर्ष शर्मा, अभिषेक रावत, अनिल गुलाटी, मोहित संकूजा, तनिश अरोड़ा, गोपाल दुआ, विशाल दीक्षित आदि मौजूद थे।