फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vacant posts of panchayat assistants in nine gram panchayats of the district

हाथरस : जिले की नौ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद खाली

Sun, 18 Sep 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

प्रथम चरण में जिले के सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन लिए गए। दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया की गई। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को संबधित ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन अभी तक खामियां दूर कर दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Hathras: Vacant posts of panchayat assistants in nine gram panchayats of the district

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की नौ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। ग्राम पंचायत स्तर से भेजे गए दस्तावेजों में खामियों के चलते इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती नहीं हो सकी। विभाग की ओर से दस्तावेजों को सही कराने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन अभी तक इन दस्तावेजों में पाई गई कमियों को दूर नहीं किया गया है।
जिले में दो चरणों में पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई। प्रथम चरण में जिले के सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन लिए गए। लगभग 64 ग्राम पंचायतों में आपत्ति दर्ज होने के कारण भर्ती प्रक्रिया नहीं हो सकी। दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया की गई। इस दौरान नौ ग्राम पंचायतों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में पाई गई खामियों के चलते भर्ती प्रक्रिया नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को संबधित ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन अभी तक खामियां दूर कर दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। इस कारण में भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed