फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Used to sell vegetables during the day, used to steal at night

हाथरस: दिन में बेचते थे सब्जी, रात में करते थे चोरी

Wed, 27 Nov 2019 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Used to sell vegetables during the day, used to steal at night
हाथरस: पुलिस ऑफिस पर चोरी की वारदातों का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
दिन में बेचते थे सब्जी, रात में करते थे चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में हुई तीन बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, छह लोग गिरफ्तार
बदमाशों से चोरी का माल खरीदने वाला कासगंज का सराफ भी पुलिस ने बनाया बंदी
सोने-चांदी के आभूषण, नगदी के अलावा ताला तोड़ने वाले उपकरण भी किए बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पुलिस ने एक शातिर गैंग को गिरफ्तार कर शहर में चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। यह गैंग दिन में सब्जी विक्रेता बनकर सब्जी बेचता था और ऐसे घरों की तलाश करता था, जिन पर ताला लगा होता था। यह गैंग इन घरों के बारे में छानबीन भी कर लेता था कि इस घर के सदस्य रात्रि में भी बाहर रहेंगे। उसके बाद यह गिरोह पूरी योजना के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने कासगंज के एक सराफ को भी पकड़ा है। बदमाश चोरी के जेवरात इसी सराफ को देते थे। पुलिस ने उस शातिर को भी पकड़ लिया है, जिसने इन बदमाशों को अपने घर में ठहरा रखा था। पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है और चुराए गए सोने, चांदी के जेवरात, नगदी के अलावा ताला तोड़ने व काटने के भी उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशानुसार सीओ सिटी रामशब्द यादव के नेतृत्व में हाथरस गेट पुलिस, एसओजी/सर्विलांस टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। 27 नवंबर की रात दो बजे नगला तुंदला को जाने वाली रोड पर श्मशान घाट के चबूतरे पर बैठकर कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार बदमाशों रिहान उर्फ जीशान पुत्र सलीम निवासी फल मंडी बुलंदशहर, गुड्डू पुत्र नन्ने निवासी बड्डू नगर छप्पड़ वाली मस्जिद कासगंज, आरिफ उर्फ सद्दाम पुत्र शरीफ व नसरुद्दीन उर्फ बिहारी पुत्र मंशूर निवासीगण पत्थर वाली गली इगलास अड्डा हाथरस को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने 29-30 अक्तूबर की रात्रि को गंगा नगर स्थित रूबी वर्मा एवं साकेत कॉलोनी स्थित प्रदीप शर्मा और 12/13 नवंबर की रात को शहर के मोहल्ला रमनपुर में एक पुलिसकर्मी के यहां हुई चोरी की वारदात में शामिल होने की बात भी स्वाकार की है।
इस बारे में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने एसपी ऑफिस पर बताया कि इन्हीं की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले सराफ सुमित कुमार उर्फ भोले पुत्र महेशचंद्र निवासी नगला मोहन गली मिट्ठूलाल घंटाघर कासगंज के अलावा इन बदमाशों को किराये पर मकान देने वाले सलीम पुत्र हलीम निवासी मोहल्ला नई दिल्ली इगलास अड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में शातिरों ने यह भी बताया कि वह दिन में गली मोहल्लों में सब्जी बेचते थे और ऐसे घरों की तलाश करते थे, जिन पर ताला लगा हो और पूरा परिवार घर पर न हो। उसके बाद रात्रि में घटना को अंजाम देकर वहां से निकल जाते थे।
फिल्म देखकर आया चोरी का आइडिया
पकड़े गए गैंग के सरगना गुड्डू पुत्र नन्ने निवासी बड्डू नगर छप्पड़ वाली मस्जिद कासगंज ने बताया कि उनसे जॉन इब्राहिम की एक फिल्म देखी। उस फिल्म से चोरी करने का आइडिया दिमाग में आया और फिर आगरा की लोहामंडी से ताला काटने वाले दो कटर, दो सब्बल, शटर तोड़ने वाले तीन बड़े पेचकस, एक पाइप रिंच, एक प्लास, एक कैंची लोहा आदि उपकरण खरीदे और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे।
यह माल किया पुलिस ने बरामद
एक लाख दो हजार रुपए नगद, तीन तमंचे, 315 बोर मय छह जिंदा कारतूस शातिरों से पुलिस ने बरामद किया। इसके अलावा चोरी का माल भी शातिरों द्वारा बताया गए सराफ के पास से बरामद किया गया। इसमें चूड़ी, कुंडल, अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र मोतीहार, गले के सेट, हथफूल, ब्रेसलेट, कौंधनी, बच्चों के कड़े, खिलौना आदि सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीमें एसओजी/सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार, एचसी महेंद्र प्रताप सिंह, सवलेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय चौधरी, जितेंद्र कुमार, सचिन थामा, गुरमीत सिंह, विशाल कुमार, हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह, एसआई मुन्नालाल, ओमवीर सिंह छौंकर, राहुल सागवान, हरिश्चंद्र, रामवीर सिंह, चेतन राजौरा, सतपाल गुर्जर, नवीन, संजीव कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed