Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Use of deadly colors in food items

हाथरस : खाद्य पदार्थों में हो रहा घातक रंगों का इस्तेमाल

Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Use of deadly colors in food items
फोटो23 - फोटो : HATHRAS
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंगों का प्रयोग मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है। हरे सिंथेटिक रंग वाले खाद्य पदार्थों से जहां कैंसर का खतरा है, वहीं चांदी का वर्क लगी मिठाइयां खाने से याददाश्त खोने की संभावना बढ़ जाती है।
रक्षाबंधन पर मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ जाती है। इसके सेवन से व्यक्ति तरह-तरह की बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है। मिलावटी दूध और उससे निर्मित खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट की विभिन्न बीमारियों से अतिरिक्त लीवर खराब होने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन

मिठाइयों पर चांदी की वर्क के स्थान पर धड़ल्ले से चांदी के वर्क का प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं खाद्य कलर काफी महंगा होने और रंग हल्का होने के कारण दुकानदारों द्वारा सिंथेटिक कलर का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह मानव के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे अधिक खतरनाक हरा रंग है। इसमें मैला काइट ग्रीन तत्व पाया जाता है, जो कैंसर का कारक होता है। सिंथेटिक हरे रंग से निर्मित नली, नमकीन, पापड़, मिठाइयां आदि के सेवन से कैंसर की संभावना अधिक हो जाती है।
ऐसे करें खाद्य पदार्थ में मिलावट की पहचान
दूध में यूरिया की पहचान : एक परखनली में पांच मिलीलीटर दूध में पैरा डाई मिथाइलएमिन बेन्जाइल्डिहाइड का घोल डालकर हिलाने पर यदि पीला रंग (कैनरी येलो) तुरंत स्पष्ट होता है तो इसमें यूरिया या नाइट्रोजिनस पदार्थ मिलाए जाने की पुष्टि होती है।
फार्मेलिन की पहचान
एक परख नली में पांच मिली लीटर दूध में दो से पांच बूंद फ्लोरोग्लूसिनाल डालकर हिला लें। इसके बाद दो से पांच बूंद सोडियम हाइड्रोक्साइड का घोल डालकर हिलाएं। यदि दूध का रंग गुलाबी हो जाता है तो दूध में फार्मलीन की मिलावट है।
डिटर्जेंट का परीक्षण
एक परख नली में पांच मिली लीटर दूध में दो बूंद ब्रोमोक्रिसाल पर्पल का घोल डालकर हिलाने पर यदि दूध का रंग हल्का नीला हो जाता है तो दूध में डिटर्जेंट मिलाये जाने की पुष्टि होती है।
सोडा परीक्षण
एक परख नली में पांच मिली लीटर दूध में पांच मिली लीटर एल्कोहल मिला लें। इसके पश्चात इस घोल में दो से पांच बूंद रोजेलिक एसिड के घोल को डालकर हिलाएं। यदि स्पष्ट गुलाबी रंग 30 सेकेंड में आता है तो सोडा की पुष्टि होती है।
स्टार्च का परीक्षण एक परख नली में पांच मिली लीटर दूध उबालकर एवं ठंडा कर उसमें पांच बूंद आयोडीन घोल डालकर हिलाएं। यदि दूध का रंग नीला हो जाता है तो उसमें स्टार्च की मिलावट की पुष्टि होती है।
खोवा, पनीर एवं मिठाइयों का परीक्षण करने के लिए पांच ग्राम नमूना एक परख नली में लगभग पांच मिली लीटर पानी के साथ हल्का गर्म करें। हिलाकर फिल्टर पेपर से छानकर विलयन को ठंडा करें। इस विलयन से दूध की भांति परीक्षण कर मिलावट की जांच की जा सकती है।
ऐसे होती है मिलावट
चाय की पत्ती में रंगीन बुरादा, काजू के छिलके और इस्तेमाल हो चुकी चाय की पत्तियों का सम्मिश्रण किया जाता है। पपीते के पत्तों को सुखाकर इसमें मिलाया जाता है। इसका लंबे समय तक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है एवं कैंसर जैसे कर्कट रोग हो सकते हैं।
अरहर दाल और बेसन में तेवड़ा, जिसे केसरी या खेसरी भी कहा जाता है, काफी मात्रा में मिलाया जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे अंगों को लकवा मार सकता है, अकड़न एवं कंपकंपी के दौरे पड़ सकते हैं।
खाद्य रंग : खाद्य पदार्थों में रंगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मिठाइयों के अतिरिक्त रंगों का उपयोग आइसक्रीम, शीतल पेय, आइसकैंडी, मुरब्बे, गोली- चॉकलेट आदि में किया जाता है। आमतौर पर दो प्रकार के रंगों का उपयोग किया जाता है। प्राकृतिक और कोलतार ।
कोलतार रंग : यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं। अम्लीय और क्षारीय केवल कोलतार रंगों को खाद्य पदार्थों में मिलाने की अनुमति दी गई है। इनमें लाल, पीला, नीला तथा हरा रंग महत्वपूर्ण है। शेष अम्लीय और सभी क्षारीय कोलतार रंगों का खाद्य वस्तुओं में मिलाया जाना पूर्णत: वर्जित है, क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है।
दावत में रायता बनाने के लिए प्रयोग होता है हरा रंग
अक्सर देखा गया है कि दावत में रायता बनाने के लिए हरे रंग का प्रयोग किया जाता है, जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। लोगों को किसी भी प्रकार के रंग का प्रयोग खाद्य पदार्थों में नहीं करना चाहिए। ज्यादा चमक के चक्कर में खाद्य पदार्थ में मिलाया गया रंग हमारे स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है।
पिसी हुई लाल मिर्च में घुलनशील कोलतार रंग जैसे सूडान 293 की भी मिलावट की जाती है, ताकि बाहरी चीजों जैसे कूड़ा-कंकड़, डंठल, बुरादा आदि की मिलावट और मिर्च की हल्की किस्म को भी छिपाया जा सके। अखाद्य पीले रंग की मिलावट युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से अतिसार व बुद्धि पर असर पड़ता है। खाद्य तेलों में सफेद तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की मिलावट से कैंसर हो सकता है। हल्दी जैसे स्वास्थ्य वर्धक मसाले में लेड क्रोमेट मिलाया जाता है, जिससे रक्त अल्पता, असमय गर्भपात, लकवा आदि का खतरा होता है।
डॉ. वरुण चौधरी, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
हमारे यहां खाद्य रंग बनाए जाते हैं। मानक के आधार पर तैयार किए गए खाद्य रंग का प्रयोग करने से स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होता है। यह रंग पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। प्रयोगशाला में जांच के बाद ही इन रंगों को खाने के पदार्थों में प्रयोग करने के लिए तैयार किया जाता है।
-बांकेबिहारी, रंग कारोबारी
अगर कोई सिंथेटिक रंगों का प्रयोग खाद्य कारोबार में कर रहा है तो यह काफी नुकसानदायक है। हमारे यहां जो खाद्य रंग बनाए जाते हैं, वह पूरी तरह से मानक और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इनके मानक के अनुसार प्रयोग किए जाने से कोई नुकसान नहीं होता है।

कृष्णा अग्रवाल, रंग कारोबारी
मिलावटी और खाद्य पदार्थों के उत्पादन और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सिंथेटिक रंग का प्रयोग खाद्य पदार्थों में करने पर पूरी तरह से रोक है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रणधीर सिंह, अभिहित अधिकारी एफडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed