{"_id":"5fc522f48ebc3eefba413d2b","slug":"hathras-use-masks-sanitizers-take-care-of-social-distance-hathras-news-ali2499836146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मास्क, सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मास्क, सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का रखें ध्यान
विज्ञापन
हाथरस : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मुरसान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांट
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मुरसान कस्बे के बड़ा बाजार चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इन लोगों से मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की गई।
इस मौके पर मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा के अलावा राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग कतई लापरवाही न बरतें। लोग बिना मास्क के न घूमें और सैनिटाइजर से समय-समय पर हाथ धोते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। इन उपायों से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
लोग खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस मौके पर उन्होंने काफी राहगीरों व अन्य लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर दर्शन सिंह, अमर सिंह मास्टर, विनोद सविता, हरी किशन, किशनलाल गोयल, रमेश चंद, अशोक कुमार, मनीष शर्मा, मक्खन लाल शर्मा, भालू अग्रवाल, राजू आदि लोग मौजूद रहे।