फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Upadhyay family suffered a setback

हाथरस : उपाध्याय परिवार को चुनाव में लगा झटका

Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Upadhyay family suffered a setback
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत के इस बार के चुनाव में जिले के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के परिवार को झटका लगा है। उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सीमा उपाध्याय ने तो अपने वार्ड से शानदार जीत हासिल की है, लेकिन परिवार के तीन अन्य सदस्य चुनाव हार गए हैं। हालांकि ऋतु उपाध्याय तो परिवार से बागवत करके ही चुनाव लड़ी थीं। ऐसे में इस बार उपाध्याय परिवार का केवल एक सदस्य ही जिला पंचायत सदस्य चुना जा सका है।
जिला पंचायत में अब तक रामवीर उपाध्याय व उनके परिवार का ही दबदबा रहा है। शायद ही ऐसा कोई बोर्ड हो, जिसमें उपाध्याय परिवार के दो से ज्यादा सदस्य न हों। पिछली बार रामवीर उपाध्याय परिवार के चार सदस्य चुनाव लड़े थे। इनमें रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, विनोद उपाध्याय और सरोज उपाध्याय चुनाव जीते थे। इस बार परिवार में बगावत हो गई।
विज्ञापन

मुकुल ने भाजपा का झंडा थाम लिया और उनकी पत्नी भाजपा से अपनी जेठानी सीमा उपाध्याय के खिलाफ ही चुनाव लड़ी। सीमा तो वहां से जीत गईं, लेकिन ऋतु उपाध्याय परास्त हो गईं। विनोद उपाध्याय और सरोज उपाध्याय भी हार गए। ऐसे में उपाध्याय परिवार से केवल एक सदस्य सीमा उपाध्याय ही चुनाव जीत पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed