{"_id":"5ec03bd98ebc3e90ae67bd53","slug":"hathras-unloaded-people-going-by-truck-sent-by-buses-and-other-means-hathras-news-ali233842033","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रक से लटकर जा रहे लोगों को उतारा, बसों व अन्य साधनों से भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रक से लटकर जा रहे लोगों को उतारा, बसों व अन्य साधनों से भिजवाया
विज्ञापन
हाथरस: प्राइवेट वाहन में जाते राहगीर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से जिले की सीमाओं में पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों से भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को जिले की सीमाओं में पैदल जाते मिले प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों के माध्यम से उनके जिलों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई।
शासन स्तर से सभी जिलों के प्रशासन को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि जिले की सीमा में पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोका जाए। इन प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। इन सभी प्रवासी मजदूरों को भोजन आदि की व्यवस्था की जाए। शनिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने कंचना फाटक के निकट से ट्रकों में लदकर जा रहे प्रवासी मजदूरों को उतारा।
इन सभी मजदूरों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया। यहां इन सभी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और भोजन देकर रोडवेज बसों के माध्यम से रवाना किया गया। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र से भी कई मजदूरों को पैदल जाते हुए रोका गया। ये सभी प्रवासी मजदूर बदायूं जिले के हैं। इन सभी को रोडवेज बस के माध्यम से बदायूं व बरेली जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर फिर मालवाहक वाहन ले गए लोगों को लादकर
हाथरस। औरेया में हुई भीषण दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में थोड़ा देर में आया। इससे पहले सुबह कई स्थानों पर मालवाहकों ने जमकर सवारियां बैठाई। वाहन पूरी तरह से असुरक्षित होकर शहर से ही इन सवारियों को लाद कर ले गए। उस समय तक स्थानीय पुलिस प्रशासन को यह मालूम नहीं था कि शासन ने औरेया को लेकर कार्रवाई कर दी है और शासन ने मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठने देने का आदेश दे दिया है।