{"_id":"60db5dd88ebc3ebb653dcdcc","slug":"hathras-unknown-person-dies-after-being-hit-by-a-train-sasni-news-ali266825393","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दरअसल, मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे की डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1304/2 से 4 के मध्य एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 29 साल रही होगी। उसके शरीर पर काला लोअर, काली शर्ट एवं आसमानी रंग की बनियान थी।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। माना जा रहा है कि मरने वाला शख्स ट्रेन का यात्री नहीं था। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। संवाद